3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव, सेक्स, धोखा…..अब युवती ने खाया जहर

शादी के लिए वह जब कहती तो बहाना बनाकर टाल देता। दबाव बनाने पर अमन से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत युवती ने शनिवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। स्थिति बिगड़ने पर स्वजन ने सूचना रामगढ़ताल थाना पुलिस को दी।

2 min read
Google source verification
Gorakhpur News

लव, सेक्स, धोखा.....अब युवती ने खाया जहर

GorakhpurNews : जिले में एक हैरान कर देने वाली घुटना हुई है। शहर में रहने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना से आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती पीड़ित की स्थिति गंभीर है।

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

बांसगांव क्षेत्र का रहने वाला अमन चिलमापुर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहता है। मेडिकल स्टोर पर काम करने के साथ ही ठेला पर सब्जी बेचता है। कोतवाली क्षेत्र की युवती अपनी मां के साथ चिलमापुर में किराए पर रहती है। जान पहचान होने पर अमन फोन पर बात करने लगा। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर उसने युवती से दुष्कर्म किया।

शादी से इंकार पर युवती ने खाया जहर

शादी के लिए वह जब कहती तो बहाना बनाकर टाल देता। दबाव बनाने पर अमन से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत युवती ने शनिवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। स्थिति बिगड़ने पर स्वजन ने सूचना रामगढ़ताल थाना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती युवती की स्थिति खतरे से बाहर है।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया।दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि आजादनगर, रुस्तमपुर में रहने वाले अनीस अहमद ने परिचित किशोरी को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार की सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

Story Loader