16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur news : CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए सैकड़ों मोबाइल फोन,धारकों में खुशी की लहर

CEIR एक राष्ट्रव्यापी प्रणाली है जिसका उपयोग देश में उपयोग में आने वाली सभी मोबाइल उपकरणों के IMEI / IMSI / MSISDN वाले डेटाबेस को बनाए रखने के लिए किया जाता है । यदि आपका मोबाइल खो गया है /चोरी हो गया है तो तत्काल स्थानीय पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट करें और IMEI को अवरूद्ध करने के लिए इस वेब पोर्टल का उपयोग करें ।

less than 1 minute read
Google source verification

SSP गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी CEIR Portal के कुशल पर्यवेक्षण में गुम/खोये मोबाइल/टैबलेट की रिकवरी हेतु भारत सरकार द्वारा लांच CEIR पोर्टल की सहायता से जनपद गोरखपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र से गुम/खोये हुए मोबाइल के सम्बन्ध अलग अलग थानो के CEIR पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुई ।

थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड 'ए' द्वारा उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर गुम/खोये हुए मोबाइल में प्रयोग किये गये सिम नम्बरों का विवरण एवं उनकी लोकेशन के आधार पर कुल कुल 267 अदद Android Mobile बरामद किया गया तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट द्वारा पुलिस लाइन में उक्त बरामद मोबाइल को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा उक्त पोर्टल के प्रारम्भ होने के बाद से ही जनपद गोरखपुर में उक्त पोर्टल की मॉनिटरिंग सीसीटीएनएस सेल द्वारा प्रारम्भ की गयी जिसके क्रम में अब तक विभिन्न चरणों पर कुल 548 अदद Android Mobile जिसकी कुल अनुमानित कीमत 92,86,136 (बानबे लाख छियासी हजार एक सौ छत्तीस रूपये ) है को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है ।कुल- 267 अदद मोबाइल कीमत करीब 43,44,821 (तिरालीस लाख चवालीस हजार आठ सौ इक्कीस रूपये