
Gorakhpur news : जिम्मेदारों का गैर जिम्मेदार रवैया...आयुष्मान भवः योजना में नही पहुंचे मेयर और विधायक
Gorakhpurnews : राष्ट्रपति द्वारा आयुष्मान भवः योजना के ऑनलाइन उद्घाटन के बाद CDO ने जिले स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत की। सबसे चौंकाने वाली यह बात रही की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाए गए गोरखपुर मेयर मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित ग्रामीण विधायक विपिन सिंह भी उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना के उद्घाटन समारोह में इन दोनों जनप्रतिनिधियों का उपस्थित न होना लोगों में चर्चा का केंद्र रहा।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी यह योजना
(1)आयुष्मान पखवाड़े के पहले चरण में स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान और अंगदान की शपथ दिलाई जाएगी।
(2) दूसरे चरण में आयुष्मान आपके द्वारा के तहत 6 या 6 से अधिक सदस्यों के परिवारीजनों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयुष्मान कार्ड और PVC कार्ड दिए जाएंगे।
(3)तीसरे चरण में सामुदायिक केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें NCD नान कम्युनिकेबल डिजीज, कुष्ठ, क्षय रोग संचारी रोग, मातृशिशु पोषण के साथ ही अन्य रोगों का इलाज किया जाएगा।
चौथे चरण (2 अक्तूबर) को आयुष्मान सभा आयोजित होगी
चौथे चरण में 2 अक्टूबर को आयुष्मान सभा आयोजित होगी। जिसमें वीएचएसएनसी, महिला आरोग्य समिति और नगरीय समिति सभी ग्रामीण वार्डों में जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके तहत गैर संचारी रोगों की जांच, स्किल सेल, नियमित टीकाकरण और क्षयरोग के बारे में जन समुदाय को जागरूक किया जाएगा। पांचवें चरण में आयुष्मान ग्राम पंचायत-नगरीय वार्ड में 5 साल से अधिक आयु के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा। उनका ABHA IDAyushman Bhrat Health Account बनाया जाएगा। इस कार्ड से केंद्र सरकार की योजनाओं से वे लाभान्वित हो सकेंगे।
Published on:
13 Sept 2023 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
