4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन थानों की थी वांटेड लेडी, काम सुनेंगे तो उड़ जायेगा होश…अब बनेगी गैंगस्टर

UP crime : मां-बेटे ने मुन्नी देवी से उसी दिन कुछ सादे कागज पर पर हस्ताक्षर करवा लिया। इसके बाद कहा कि तुम बेफिक्र रहो। मैं तुम्हारी जमीन का खारिज-दाखिल कराकर कागज दे दूंगी। मुन्नी ने धीरे-धीरे करके गोधना देवी का चार लाख रुपया कई बार में वापस कर दिया।

2 min read
Google source verification
तीन थानों की थी वांटेड लेडी, काम सुनेंगे तो उड़ जायेगा होश...अब बनेगी गैंगस्टर

तीन थानों की थी वांटेड लेडी, काम सुनेंगे तो उड़ जायेगा होश...अब बनेगी गैंगस्टर

Gangster action against wanted lady : शहर में बैक लोन कराकर जालसाजी करने वाली गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी निवासी गोधना देवी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। राजघाट में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गोधना देवी पर जालसाजी के चार केस दर्ज हैं। राजघाट के अलावा कैंट और तिवारीपुर में भी एक-एक केस दर्ज है।

जानिए गोधना देवी और उसके बेटे की जालसाजी के किस्से

राजघाट के चकरा अव्वल महेवा चुंगी की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी दीपचंद्र ने राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि जमीन खरीदने करने के लिए उसे पांच लाख रुपये की आवश्यकता थी। उसने पूर्व परिचित गोधना देवी से मदद मांगी। तो गोधना ने कचहरी में जाकर बैनामा कराने की बात कही। गोधना ने मुन्नी देवी को चार लाख रुपया उधार दिया। फिर अपने परिचित वकील के पास लेकर गई। 12 अगस्त 2015 को बैनामा हुआ, जिसमें गोधना देवी के लड़के दुर्गेश कुमार ने बतौर गवाह अपने हस्ताक्षर किया।

पीड़िता ने वापस कर दिया था 4 लाख

मां-बेटे ने मुन्नी देवी से उसी दिन कुछ सादे कागज पर पर हस्ताक्षर करवा लिया। इसके बाद कहा कि तुम बेफिक्र रहो। मैं तुम्हारी जमीन का खारिज-दाखिल कराकर कागज दे दूंगी। मुन्नी ने धीरे-धीरे करके गोधना देवी का चार लाख रुपया कई बार में वापस कर दिया।

फर्जी सिग्नेचर कर निकाल लिए 8 लाख

बाद में बैंक से वसूली नोटिस आया तो उसे पता चला कि उनके जमीन का कागज बंधक रखकर आंध्रा बैंक दीवानी कचहरी में फर्जी हस्ताक्षर करके आठ लाख का लोन निकाला गया है।मुन्नी देवी ने 12 मार्च 2023 को गोधना देवी के घर जाकर शिकायत की तो उसने जानमाल की धमकी दी। कहा कि बैंक का लोन जमा करो। परेशान होकर मुन्नी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

गोधना के खिलाफ दर्ज हैं धोखाधड़ी के कई मुकदमें

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी गोधना देवी ठगी का गैंग चलाती है। वह लोगों को जमीन खरीदने सहित अन्य कामों में मदद करने के बहाने उनके कागजात लेकर बैंक से लोन करा लेती है। इसके बाद वह और उसकी गैंग में शामिल सदस्य रुपये को बांट लेते हैं। गोधना के खिलाफ जालसाजी, साजिश रचने, अमानत में खयानत के दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके अलावा उस पर राजघाट में ही वर्ष 2016 केस दर्ज हुआ था। जबकि कैंट और तिवारीपुर थानों में जालसाजी के केस दर्ज हैं। पुलिस उसके साथियों की भी जानकरी जुटा रही है।

SP सिटी बोले

इस मामले में SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया की जालसाजी के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथियों की जानकारी जुटाई जाएगी। पूर्व में दर्ज मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।