
जानिये देर रात गोरखपुर के मोहल्लों में क्यों घूमे नगर आयुक्त
Gorakhpurnews : शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए गुरुवार की रात नगर आयुक्त गौरव सिंह सोंगरवाल खुद मुहल्लों में जाकर सफाई व्यवस्था, फागिंग इत्यादि के बारे में लोगों से जानकारी लिए। नगर आयुक्त को देर रात निरीक्षण करने की जानकारी मिलते ही नगर निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी निरीक्षण स्थल पर पहुंचने लगे।
जनता से लिए निगम कर्मियों के कामों की जानकारी
इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि गोरखपुर को साफ रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समय से वार्डों में पहुंचकर सड़क और नाली की अच्छे से सफाई करें। अगर कॉलोनी के नागरिकों की ओर से कोई सुझाव मिलता है तो उस पर अमल करें। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों से काम पर आने का समय और सफाई कार्य के बारे में भी पूछा।
डेंगू जो देखते हुए फागिंग पर विशेष ध्यान
नगर आयुक्त गौरवा सिंह सोंगेरवाल ने कहा कि डेंगू का कहर काबू में करने के लिए वार्डों और बाजारों में समय- समय पर फागिंग होती रहे। उन्होंने कहा कि फागिंग की व्यवस्था में लगे कर्मचारी रोस्टर के हिसाब से प्रत्येक वार्ड में सुबह शाम जरूर फागिंग करें, साथ ही उनके द्वारा आगे भी औचक निरीक्षण की बात भी कही गई।इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश रस्तोगी, जोनल अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह और वार्डों के सफाई इंस्पेक्टर और सफाई कर्मी मौजूद रहे।
Published on:
22 Sept 2023 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
