3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur news : हिसाब को लेकर हुआ विवाद… पिता की हत्या, बेटा गंभीर

सूचना पाते ही SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

2 min read
Google source verification
Gorakhpur News

Gorakhpur news : हिसाब को लेकर हुआ विवाद... पिता की हत्या, बेटा गंभीर

Gorakhpurnews : सहजनवा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पैसे के हिसाब को लेकर दुकानदार और ग्राहक में विवाद हो गया। आरोप है की हमलावर दुकानदार ने बुजुर्ग की रॉड से मारकर हत्या कर दी। पिता को बचाने आए बेटे पर भी हमला किया। जिससे कि वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

सहजनवां थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की है घटना

घटना सहजनवा इलाके के वार्ड नंबर 5 नगर पंचायत शहबाजगंज की है। सूचना पाते ही SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, PM रिपोर्ट का इंतजार

SP नार्थ ने बताया, रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हुआ था। जिसमें बुजुर्ग की हत्या का आरोप है। हालांकि, शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। लेकिन, उनके बेटे पर हमलावर ने रॉड से वार किया था, जिससे कि वह घायल हो गया। मामले की पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक ठेके पर घरों का निर्माण कराते थे

सहजनवा के वार्ड नंबर 5 सहबाजगंज निवासी योगेंद्र कुमार त्रिपाठी (60) गीडा में कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। जबकि, योगेंद्र के घर के ठीक सामने रहने वाले विधु महेश त्रिपाठी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। योगेंद्र विधु महेश त्रिपाठी अक्सर से के हार्डवेयर दुकान से सामान लेते रहते थे। जिसमें पैसों की लेनदेन को लेकर बुधवार की रात दोनों में विवाद हो गया।

जिला अस्पताल लाते समय पिता की मौत

आरोप है कि इस दौरान विधु महेश त्रिपाठी ने योगेंद्र पर राड से हमला कर दिया। विवाद होता देख पिता को बचाने आए बेटे अभिषेक पर भी हमला कर दिया। जिसमें बाप और बेटे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को आनन फानन में परिवार के लोग सहजनवा CHC ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जबकि, उनके बेटे अभिषेक त्रिपाठी का जिला अस्पताल में चल रहा है। गांव के विवाद न बढ़े इसको लेकर प्रशासन के वहां फोर्स तैनात कर रखी है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग