16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur news : बाढ़ के पानी में मिली लापता युवक की लाश…युवती अभी भी लापता, परिजन फरार

गोरखपुर के खोराबार इलाके के सनहा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक और युवती के रहस्यमय तरीके से लापता होने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। युवक के घर के पीछे खेत में खून से सनी दो जोड़ी चप्पलें मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।युवक के परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं युवती के घर में ताला लगा हुआ है और उसके परिवार के लोग फरार हैं।

2 min read
Google source verification

जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव से शुक्रवार की भोर में लापता हुए युवक की उसके घर से 500 मीटर दूर बाढ़ के पानी में शनिवार की सुबह लाश मिली वहीं युवती के लापता होने का रहस्य बना हुआ है।युवती के घरवाले फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

शुक्रवार की भोर से लापता था युवक

सनहा गांव निवासी बेचू निषाद का बेटे आजाद निषाद मछली पालन का काम करता है। वह अपने घर से कोई पांच सौ मीटर की दूरी पर एक पोखरा 20 हजार रुपये वार्षिक किराये पर लिया है। रोजाना भोर में चार बजे पोखरे पर मछली की रखवाली करने जाता है। परिवारीजनों के मुताबिक शुक्रवार की भोर में वह पोखरे पर जाने के लिए निकला लेकिन जब दस बजे तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू कर दी।इस बीच गांव की कुछ महिलाएं उसके घर के पीछे स्थित खेत की तरफ घास काटने गई थी।

खेत में मिली थी पुरुष और महिला की खून से सनी चप्पलें

खेत में दो जोड़ी चप्पल देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। एक लेडिज और एक जेंट्स चप्पल आस-पास पड़ी थी। लेडिज चप्पल पर खून भी लगा था। आजाद के घरवाले चप्पल मिलने की सूचना पर पहुंचे और आजाद का चप्पल बताते हुए रोने लगे। वे हत्या की आशंका जताने लगे। वहीं लेडिज चप्पल गांव की युवती की बताई जा रही।हत्या की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कैंट अंशिका वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। मौका-ए वारदात का निरीक्षण करने के बाद फोरेंसिक और डॉग स्कवायड टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने दोनों चप्पल और उस पर लगे खून के सैंपल लिए। वहीं कुत्ता चप्पल के पास से पांच मीटर की दूरी पर नदी के किनारे तक गया और वापस आ गया। यह देखकर आशंका जताई जाने लगी कि हत्या कर राप्ती नदी में शव फेंक दिया गया है।

युवती अभी तक लापता, परिजन हैं फरार

फिलहाल पुलिस ने आस-पास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी। वहीं जिस लड़की का चप्पल होने की बात सामने आई पुलिस उसके घर पहुंची तो उसका पूरा परिवार घर में ताला बंद कर फरार हो गया था। लिहाजा यह पता नहीं चल पाया कि युवती भी लापता है या फिर वह परिवारीजनों के साथ है। पुलिस की तलाश जारी रही शनिवार की सुबह युवक का शव मिल गया। हालंकि युवती का पता नहीं है।