24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शूटआउट @ सुल्तानपुर : एनकाउंटर में विनोद उपाध्याय को STF ने मार गिराया

विनोद ने STF का घेरा तोड़ते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। जवाब ने STF ने भी फायर किए। इसमें विनोद को गोली लग गई। STF उसे अस्पताल लेकर आई। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
शूटआउट @ सुल्तानपुर : एनकाउंटर में विनोद उपाध्याय को STF ने मार गिराया

शूटआउट @ सुल्तानपुर : एनकाउंटर में विनोद उपाध्याय को STF ने मार गिराया

गोरखपुर का फरार डॉन विनोद उपाध्याय शुक्रवार को तड़के कार से प्रयागराज जा रहा था, सटीक सूचना मिलते ही STF ने सुल्तानपुर जिले में विनोद उपाध्याय को घेर लिया। विनोद ने STF का घेरा तोड़ते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। जवाब ने STF ने भी फायर किए। इसमें विनोद को गोली लग गई। STF उसे अस्पताल लेकर आई। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फरारी के दौरान भी संभाल रहा था रियल स्टेट का कारोबार।

सूत्रों के मुताबिक, विनोद उपाध्याय का इन दिनों राजधानी लखनऊ समेत नोएडा, दिल्ली, प्रयागराज, झारखंड समेत कई जगहों पर रियल एस्टेट का काम चल रहा था। फरारी के दौरान वह इन शहरों में छिपकर रहता था और पुलिस के डर से रात का सफर करता था। गुरुवार देर रात भी वह कार से प्रयागराज जा रहा था। इस बीच, उसकी लोकेशन STF को मिल गई। STF ने उसे सुल्तानगंज के पास घेरा तो एनकाउंटर हो गया।

सूत्रों का दावा है कि फरारी के दौरान गोरखपुर के गोरखनाथ थाने का एक हिस्ट्रीशीटर माफिया विनोद को पनाह दिए हुए था। क्योंकि, वह हिस्ट्रीशीटर और विनोद दोनों सूद का कारोबार मिलकर करते थे।विनोद अक्सर हिस्ट्रीशीटर के लखनऊ, दिल्ली और मुंबई सहित अन्य ठिकानों पर पनाह लेता था। दोनों अंदर ही अंदर एक बार फिर से राजनीति में एंट्री की कोशिश कर रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग