
विश्व हिन्दू परिषद् गोरक्ष प्रांत की दो दिवसीय योजना बैठक शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में प्रारंभ हुई। बैठक का विधिवत उद्घाटन लखनऊ क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, पुरुषोत्तम मरोडिया, रमापति शुक्ल, प्रांत संगठन मंत्री राजेश, सह संगठन मंत्री दीपेश, प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह, प्रांत सहमंत्री शगुन श्रीवास्तव, मंगलदेव चौबे ने भगवान श्री राम दरबार के सामने दीप प्रज्वलंकर किया।
बैठक के प्रारंभ में केंद्रीय बैठक में आए हुए विषयों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया गया और केंद्रीय वित्त को भी कार्यकर्ताओं को बताया गया तत्पश्चात क्षेत्र संगठन मंत्री श्री गजेंद्र ने पिछले 6 माह के कार्य का जिला सह वृत लिया। तत्पश्चात उन्होंने षष्ठी पूर्ति वर्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की उन्होंने कहा कि सस्ती पूर्ति वर्ष में एक सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का यह लक्ष्य होना चाहिए कि हमारे प्रखंड और खंड तक की समितियां पूर्ण हो जाए और सस्ती पूर्ति वर्ष के कार्यक्रम उन सभी स्थानों पर हैं।
वह जहां पर हमारी समितियां हो उन समितियां का निर्माण कर उन समितियां के द्वारा षष्ठी पूर्ति वर्ष के कार्यक्रम किए जाएं और आगामी रामनवमी के कार्यक्रम भी बड़े स्तरों पर प्रखंड पर किए जाएं। जिलों में हर प्रखंडों में ऐसे बड़े कार्यक्रम आयोजित हो षष्ठी पूर्ति वर्ष के कार्यक्रमों और रामनवमी के कार्यक्रमों के लिए विधिवत्त प्रचार प्रसार के माध्यम से पत्रकार वार्ता, सोशल मीडिया आदि का प्रयोग कर जानकारी को जनमानस तक पहुंचाया जाए ।
उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मैं कहां की छोटी-छोटी बात पर प्रतिक्रिया करने वाला मानवाधिकार संगठन और ऐसे राजनीतिक दल जो हर घटना पर अपना प्रदर्शन करते हैं वह बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार पर चुप है यह बहुत शर्म की बात है। आज बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के लिए पूरे विश्व को एकजुट होना चाहिए और वहां पर हम लोग को तुरंत रोकने के लिए वहां की सरकार को प्रभावित कदम उठाने के लिए बाध्य करना चाहिए।आज इस विषय में हिंदू जनमानस के बीच में अपना पक्ष रखने को भी आवश्यकता है।
क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र ने आगे कहा कि हमने अपने संकल्प के बल पर पांच सौ साल पूराना राम मंदिर निर्माण को पूरा किया। उन्होंने हिंदू समाज को जागृत करने के लिए कार्यकर्ताओं को आह्वाहन करते हुए कहा कि हमको अब हर गांव और खंड में जाकर के लोगों को जागृत और संगठित करने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें गांव-देहात में छोटी-छोटी बैठकें करनी होगी । उन्होंने धर्मांतरण, लव जेहाद न हो सके इसके लिए कार्यकर्ताओं को सचेत किया । उन्होंने गौ रक्षा, बूढा अमरनाथ, संस्कार केंद्र तथा बाल बजरंगियों जैसी परिषद की योजनाएँ कैसे संचालित हो इसके लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कार्य करने के तरीके बताए ।
गोरक्ष प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी ने वर्ष भर की योजनाओं पर चर्चा करते हुए बिंदु सह कार्य करने की योजना बताई। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मंत्री नागेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत के 21 जिलों के अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक समेत मुख्य कार्यकर्ता शामिल थे।
बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख प्रदीप पांडेय, प्रांत उत्साह संगठन मंत्री दीपेश, क्षेत्र संयोजक पूर्णेन्दु शाही, प्रांत कोषाध्यक्ष डा आरपी शुक्ला, शगुन श्रीवास्तव, मंगलदेव चौबे, प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख डॉ डी के सिंह, प्रांत बजरंग दल संयोजक दुर्गेश राव, जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक हरिनाथ, विभाग मंत्री शीतल, विभाग संगठन मंत्री विनय, दीपांशु, महानगर संगठन मंत्री सोमेश, जिला मंत्री गंगासागर, दीपक मौर्य, विनोद मिश्रा, रीता शर्मा, तारकेश्वर,आर के सिंह समेत जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
17 Aug 2024 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
