10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : अवनीश अवस्थी

आज पूरा विश्व आशा के साथ भारत की ओर देख रहा है। ऐसे में हमें भारत की आधी आबादी अर्थात् महिलाओं के विकास एवं स्वावलंबन की ओर और अधिक कार्य करने की जरूरत है। ऐसे में जेके अर्बनसेप्स डेवेलपर्स एवं सिंगर ग्रुप द्वारा आयोजित सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला निसन्देह महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन में मील का पत्थर साबित होगा।

2 min read
Google source verification
समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : अवनीश अवस्थी

समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : अवनीश अवस्थी

भारत का विकास गांवो के विकास एवं उनके स्वावलम्बन में छिपा है। भारत आज सशक्त राजनैतिक नेतृत्व के हाथों में है। आज भारत विकास की सभी विधाओं में तेजी में विकसित देशों के कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। उद्योगों का क्षेत्र हो या निर्यात, औषधि या रक्षा उपकरणों के निर्माण का। सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति विश्व में कौतूहल पैदा कर रही है।

आधी आबादी के स्वावलंबन पर देना होगा ध्यान

आज पूरा विश्व आशा के साथ भारत की ओर देख रहा है। ऐसे में हमें भारत की आधी आबादी अर्थात् महिलाओं के विकास एवं स्वावलंबन की ओर और अधिक कार्य करने की जरूरत है। ऐसे में जेके अर्बनसेप्स डेवेलपर्स एवं सिंगर ग्रुप द्वारा आयोजित सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला निसन्देह महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन में मील का पत्थर साबित होगा।

महिलाओ को आगे बढ़ाने पर ही देश का विकास संभव

उक्त बातें महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़, गोरखपुर में ‘उन्नत भारत ग्राम अभियान में मिशन शक्ति’ प्रकल्प के अन्तर्गत जेके अर्बनसेप्स डेवेलपर्स लिमिटेड कानपुर द्वारा प्रायोजित तथा सिंगर इण्डिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कही। उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की तमाम सारी सरकारी योजनाओं के केन्द्र में महिलाएं हैं। महिलाओ को आगे बढ़ाए बिना भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की सोचना बेमानी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंच प्रण का स्मरण कराते हुए उन्होंने कहा कि भारत के आजादी के शताब्दी वर्ष यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हम सभी का संकल्प होना चाहिए।

अल्पना शरना ने दिया प्रशिक्षण कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार डॉ. जी.एन.सिंह ने कहा कि महिलाओ के सहयोग के बिना भारत का विकास संभव नहीं है। महाराणा प्रताप महाविद्यालय महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपना सक्रिय सहयोग कर रहा है। मिशन शक्ति एवं उन्नत भारत अभियान जैसे प्रकल्पों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में इस संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्य प्रशंसनीय हैं। कार्यक्रम में सिंगर इंडिया लिमिटेड की एच.आर. हेड श्रीमती अल्पना शरना ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को उनके प्रश्क्षिण सम्बन्धी पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण सम्बन्धी अन्य सामान्य जानकारी से परिचित कराया।

सभी अतिथियों का हुआ स्वागत

इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव ने उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया। जे.के. समूह के वाइस प्रेसीडेंट आशीष चौहान ने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिप्रा सिंह ने एवं अतिथि आभार डॉ. मंजेश्वर ने ज्ञापित कि इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं शिवांन्या, दीपशिखा एवं सोनिका द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागतगीत, संकल्प गीत तथा वन्देमातरम् का सस्वर गायन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग