2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gorakhpur: अब मॉडल शॉप में फ्री शराब नहीं देने पर कर्मी को उतारा मौत के घाट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर इन दिनों आपराधिक गतिविधियों को लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Oct 2021, 6:08 PM IST

illegel_liquor.jpg

liquor

गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर इन दिनों आपराधिक गतिविधियों को लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के बाद गुरुवार को एक मॉडल शॉप में काम करने वाले कर्मी को गुंडों ने पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपियों में से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- कारोबारी की पुलिस की पिटाई से मौत मामले में छह पुलिसकर्मी सस्पंडे, तीन के खिलाफ दर्ज मामला

यह है मामला-
मामला गोरखपुर के वरदानी मॉडल शॉप की कैंटीन का है। यहां काम करने वाला मनीष प्रजापति (25) मूल रूप से मध्य प्रदेश का है। गुरुवार की रात करीब 8 बजे कोतवाली इलाके के हिस्ट्रीशीटर का भाई अपने साथियों के साथ पहुंचा। उन लोगों ने मनीष से शराब लाने को कहा। बिना पैसे शराब के लिए मनीष ने मना किया तो उन लोगों ने रौब झाड़ना शुरू कर दिया। बस इतने में बात बढ़ गई। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर के भाई ने अपने साथियों संग मनीष प्रजापति को हॉकी व डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बचाने गए उसके साथी रघु की भी खूब पिटाई की।

फिर हुई मौत-

इस बीच अन्य वेटर व कर्मचारी जान बचाकर भागने लगे। मनबढ़ पिटाई कर मौके से फरार हो गए। बाद में दोनों घायलों को पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसी बीच मनीष ने दम तोड़ दिया व दूसरे का इलाज चल रहा है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश