
गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी व सीओ अनुराग सिंह को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, एसओजी प्रभारी सूरज सिंह, स्वाट प्रभारी मनीष यादव, दरोगा केशव सिंह व रजत शुक्ला को प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को सम्मानित किया।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीजीपी द्वारा इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। एसपी सिटी ने स्वयं ही यहां चोरी की बड़ी घटना का अनावरण किया था। इसमें आरोपित गिरफ्तार हुए थे और चोरी का सामान भी बरामद हुआ था। सीओ ने महिलाओं पर हमला करने वाले आरोपितों को पकड़ने में कामयाबी पायी थी।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह व स्वाट प्रभारी मनीष यादव को चोरी की घटना के अनावरण के लिए सम्मानित किया गया। मनीष को प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से सम्मानित किया गया। छत्रपाल को सिल्वर मिलेगा। इसी तरह डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध दरोगा रजत शुक्ला को सिल्वर व पुलिस लाइन के दरोगा केशव सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।
Published on:
26 Jan 2025 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
