1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शमशान पर भव्य महोत्सव…वियोग के साथ ही आनंद, सरयू अमृत महोत्सव का आगाज

गोरखपुर में शुक्रवार को सरयू महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। सरयू अमृत महोत्सव के मंच पर डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित भारत का संविधान की किताब रखी गई थी, जिसका कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद व चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया।

2 min read
Google source verification

गोरखपुर के दक्षिणी छोर के बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर लोक कलाओं, पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन व प्रतिभाओं के सम्मान के उद्देश्य के साथ तीन दिवसीय सरयू अमृत महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को 108 ब्राह्मण आचार्यों के शंख ध्वनि तथा कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद द्वारा शहीद स्थलों की भूमिरज मिट्टी कलश पर दीप प्रज्जवलन से हुआ।

यह भी पढ़ें: यूपी के हर मंडल में बनेगा साइंस पार्क, विज्ञान के प्रति बढ़ेगी बच्चों की रुचि

शमशान पर महोत्सव…अपने आप में अनूठा

सरयू महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मत्स्य पालन मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि मानव काया के अंतिम पड़ाव स्थल पर सरयू महोत्सव जैसा भव्य कार्यक्रम अपने आप में अनूठा प्रतीत होता है। जिस स्थान पर कोई जाना नहीं चाहता है आज वहां इस तरह का दिव्य कार्यक्रम कराकर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने एक नई लकीर खींच दी है। मुक्ति धाम पर डॉ आंबेडकर के स्मृति में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, आयुष जैसे विभागों का मेला लगवाकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण, दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल वितरण कराना विधायक राजेश त्रिपाठी के उच्च सोच को दर्शाता है।

सरयू महोत्सव समिति के अध्यक्ष व विधायक राजेश त्रिपाठी

सरयू महोत्सव समिति के अध्यक्ष व विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी इस महोत्सव के जरिए प्रदूषित हो रही सरयू नदी के संरक्षण संवर्धन के साथ ही विलुप्त हो रहे लोककलाओं तथा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिभाओं को हम लोग आगे ले जा रहें है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान चेयरमैन प्रीति उमर, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज रंजन शुक्ल, सभासद दीपक शर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता, सूरज सोनकर, लक्ष्मण साहनी, खुर्शीद अहमद, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, रामबेलास यादव, नित्यानंद मिश्रा, राजीव पांडेय, श्रीकांत सोनी, अमरनाथ उमर, पवन यादव, उमेश यादव, अनिल भट्ट, आनंद चंद सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग