3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के हर मंडल में बनेगा साइंस पार्क, विज्ञान के प्रति बढ़ेगी बच्चों की रुचि

प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे, यहां उन्होंने निर्माणाधीन साइंस पार्क का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने जा निर्देश दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

शुक्रवार की सुबह UP के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने नक्षत्रशाला एवं परिसर में बन रहे महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए।

यह भी पढ़ें: बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा..बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, दो की मौत

प्रदेश के हर मंडल में बनेगा साइंस पार्क

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश के हर मंडल में साइंस पार्क बनेगा। गोरखपुर में इसका काम चल रहा है। जबकि आगरा में टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही बरेली, वाराणसी, बांदा सहित छह जगहों पर जमीन मिल चुकी है। अन्य स्थानों पर भी जमीन मांगी गई है। साइंस पार्क बच्चों के लिए काफी लाभप्रद होगा।उन्होंने कहा कि इस तरह के पार्क से बच्चों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और विज्ञान से जुड़े रहस्यों को वे प्रयोग के तौर पर देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें: बलिदानी आशुतोष का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया, परिजनों के चीत्कार से नम हुई आंखें

मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे प्रोजेक्ट की निगरानी

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में बन रहे महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क का काम संतोषजनक है। मुख्यमंत्री स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। इसका काम 2025 में पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद बच्चों के लिए इसे खोल देंगे। उन्होंने कहा कि यहां काम तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने निरीक्षण के बाद नक्षत्रशाला एवं जीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग