
रविवार शहीद दिवस के अवसर पर सुमन सेवा संस्थान, नई दिशा ट्रस्ट व राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वाधान में पूर्वांचल रत्न का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद, विशिष्ट अतिथि महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने गोरखपुर मण्डल के दस शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया, तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
पूर्वांचल रत्न कार्यक्रम के आयोजक आदित्य द्विवेदी ने कहा की पूर्वांचल रत्न कराने का मुख्य उद्देश्य उन शहीदों के परिवारजनों के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करना ही नहीं अपितु समाज का उन परिवारजनों के प्रति दायित्वों के बोध से भी है। शहीद अपने प्राणों की आहुति दे कर समाज व इस राष्ट्र हेतु अपने कर्त्तव्यओं का निर्वहन करता है लेकिन उनके परिवार के जनों को आज हम भुला दे रहे लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को ये संदेश भी देना है की वो परिवार हम सभी का परिवार है और हमारा भी उस परिवार के प्रति कुछ कर्तव्य है।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय ने कहा की यह हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है कि हम उन वीर शहीदों के परिवारों का सम्मान करें और उनकी सहायता करें, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। उनके बलिदान के कारण ही हम सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन जी पा रहे हैं।शहीदों का बलिदान व्यर्थ न जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए हमें राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन में अपनाना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मेरा लाल पुलवामा हमले में माँ भारती के लिए शहीद हो गया, उसकी शहादत पर मुझे गर्व है यह बाते कहते शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता का गला रुंध गया।
वीरेंद्र पासवान ने कहा की उनके भाई की शहादत पर उन्हें ही नहीं अपितु उनके पुरे गांव को गर्व है और अपने बड़े भाई के शहादत दिवस पर प्रत्येक वर्ष 500 वृक्षारोपण कर माँ भारती की सेवा में अपना योगदान समर्पित करता हुँ। इस अवसर पर आशीष गुप्ता,चंद्रपाल सिंह यादव, गोलू तिवारी, शिवम् पटवा, विनायक अग्रहरि, दुर्गेश मोहन, रुपेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
Published on:
23 Mar 2025 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
