
Symbolic Image.
यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी नई नवेली दुल्हन से संबंध बनाने से पहले कामोत्तेजक दवाएं खाता था। इतना ही नहीं संबंध बनाने से पहले वह पत्नी को भी नशे की गोली खिलाता था। और कहता कि कुछ नहीं होगा खा लो। कुछ दिनों बाद ही पत्नी अस्वस्थ रहने लगी। पत्नी ने आरोप लगाया कि जब वह अस्वस्थ रहने लगी तो पति ने एक अन्य महिला के साथ अपने संबंध कायम कर लिए और वह उसके साथ लिव इन में रहने लगा।
मामला, गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके का है। महिला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की रहने वाली है। दोनों की शादी नौ दिसम्बर 2024 को हुई थी। महिला का आरोप है कि वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो संबंधों को लेकर पति का व्यवहार कुछ अजीब सा था।
संबंध बनाने से पहले वह शक्तिवर्धक और कामोत्तेजक दवाओं का इस्तेमाल करता था। खुद ये दवाएं खाता था, जबकि महिला को नशे की गोलियां खिलाता था। आरोपी पति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहीं पर उसने एक युवती के साथ संबंध बना लिए। उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।
महिला ने बताया कि पति की हरकत के बाद परिवार वालों का व्यवहार भी पूरी तरीके से बदल गया। वह उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। उससे बार-बार दहेज में 5 लाख रुपया लेकर आने के लिए कहा जाने लगा। पति ने पत्नी से कह तुम तो जब देखो तब बीमार रहती हो। ताना देते हुए कहा कि मैंने तो दिल्ली में दूसरी युवती से संबंध बना लिए हैं और उसी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा हूं। पति ने इसके आगे कहा कि अब तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है। यहां से घर छोड़कर निकल लो इसी में तुम्हारी भलाई है।
महिला गोरखपुर के गोरखनाथ थाने पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर गुरुवार को दहेज उत्पीड़न और अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। गोरखनाथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
31 May 2025 02:09 pm
Published on:
31 May 2025 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
