
गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां शाहपुर थानाक्षेत्र स्थित पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति में कार्यरत एक कर्मी ने अपने तीन साथियों पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक महराजगंज का रहने वाला रविंद्र खटीक समिति में ही काम करता था। उसने अपने तीन साथियो विवेक सिंह, गार्ड सुखल और बाबा अतर्नेश्वर राय पर अचानक हमला कर दिया। मौके पर मौजूद CCTV फुटेज में आरोपी को बीच सड़क पर हमला करते दिख रहा है। फिलहाल पुलिस इसे व्यक्तिगत विवाद से जोड़कर देख रही है। CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर पुलिस द्वारा आरोपित की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। इस हमले में घायल विवेक सिंह और गार्ड सुखल की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह आठ बजे के लगभग आरोपी कर्मचारी रविंद्र सोनकर ने कैंपस में किसी बात को लेकर कर्मचारी विवेक सिंह से विवाद करने के बाद गड़ासा लेकर दौड़ा लिया। इनको बचाते हुए गार्ड सुखल और अर्तनेश्वर राय ने उसे रोकना चाहा तो आरोपी ने गार्ड और अर्तनेश्वर के सिर पर हमला कर विवेक सिंह को दौड़ा लिया और गड़ासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद आरोपी सड़क पार कर आटो में सवार होकर खजांची चौराहे की तरफ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फातिमा के कर्मचारियों की मदद से सभी घायलों को फातिमा अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने दो की स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दी। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
Published on:
21 May 2025 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
