जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9:50 बजे प्रिंसिपल अपने केबिन में थीं, तभी शिक्षिका आयशा हक एक बाहरी महिला के साथ वहां पहुंचीं। प्रिंसिपल द्वारा पूछने पर आयशा ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि आयशा ने उनका हाथ मरोड़ते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। किसी तरह शोर मचाकर प्रिंसिपल ने खुद को छुड़ाया और बाहर निकलीं।इस घटना के दौरान अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर प्रिंसिपल को सुरक्षित बाहर निकाला।