
फोटो सोर्स: पत्रिका, मौत को दावत देते बिजली के नंगे तार
गोरखपुर शहर में इन दिनो विकास परियोजनाओं की झड़ी लगी है, लेकिन यहां ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गंभीर लापरवाही की जा रही है, अभी शहर में खुले नाले में बच्चा गिर गया और वहां लगीं खुली सरिया उसका पेट फाड़ते हुए अंदर घुस गया, इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
शहर में खतरनाक रूप से लटकते बिजली के तार और खुले बाक्स मौत को सीधे दावत दे रहे हैं। रही सही कसर अब शहर में कहीं डिवाइडर से लटकते और रोड पर दूर तक फैले नंगे बिजली के तार नजर आ रहे हैं, यहीं नहीं कहीं रोड के किनारे लगे केबल बॉक्स के ढक्कन गायब हैं तो कहीं उसमें से भी नंगे तार बाहर झांकते नजर आ रहे हैं। जरा सी भी लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
शहर में कई जगह लापरवाही की हद हो गई है, सड़कों पर बिजली के डेंजर केबल बॉक्स खुले मिले। उसमें से निकले नंगे तार खतरे की तरफ इशारा कर रहे थे। शहर में सबसे बुरी स्थिति सिविल लाइंस इलाके में है, यहां सबसे अधिक स्कूल संचालित होते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स और अभिवावकों का आना जाना लगा रहता है।
फिर भी इस इलाके की सड़कों पर बिजली के डेंजर केबल बॉक्स खुले मिले। उसमें से निकले नंगे तार खतरे की तरफ इशारा कर रहे थे। इस रूट पर आने-जाने वाले लोग खतरे से बचते रहते हैं। यदि इस तरफ नजर ना पड़े तो इसकी चपेट में आने से जान भी जा सकती है। लोगों का कहना है कि शिकायत करते हैं लेकिन जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं देते हैं।
सिटी मॉल रोड का भी यही हाल है, एक जगह डेंजर बॉक्स खुला मिला। इसमें से खतरे का तार बाहर लटका दिख रहा था। बैंक रोड भी शहर का व्यस्तम इलाका है, इस रूट पर बैंक, कॉलेज और मॉल भी है। यहां देखा गया कि सड़क किनारे केबल बाहर निकल कर लटकती हुई मिली।
शहर की हृदय स्थली गोलघर में खरीदारी के लिए लोगों का आना जाना लगा रहता है. सड़क किनारे लगे केबल बॉक्स से निकले डेंजर तारों का जाल खतरे की घंटी बजा रहा है. हर साल विभाग खुले बॉक्स में ढक्कन लगाने का दावा करता है, लेकिन हकीकत कुछ और है।
यही हाल जीडीए टावर मार्ग का है. यहां फैले खतरे के तार और खुले बॉक्स बिजली निगम के जिम्मेदारों के संवेदनशीलता की पोल खोल रहे है. इसके बगल में ही चटोरी गली है, जहां पूरे दिन पब्लिक का आना-जाना लगा रहता है. यहां तारों का जाल भी सभी को परेशान कर रहा है। बगल में ही SSP और अन्य अधिकारियों के आवास भी हैं, लेकिन सब भगवान भरोसे है।
गणेश चौराहे से लेकर विजय चौक तक सड़क के दोनों किनारे पर केबल बॉक्स लगे हैं। इसके माध्यम से ही दुकानदारों को बिजली के कनेक्शन दिए गए है। यहां भी केबल बॉक्स नंगे मिले और तार लटकते दिखे, यह हाल शहर के मुख्य क्षेत्र का है। शहर के अंदर भी सब हवा हवाई ही है, और हादसे होने का इंतजार है।
SE सिटी ने कहा कि मुख्य मार्गों पर खुले केबल बॉक्स और नंगे तारों को दुरूस्त कराया जाएगा। इसके लिए सभी अभियंताओं को पत्र देकर सुधार कार्य तेज कराया जाएगा, लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
23 Feb 2026 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
