23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 6 यात्रियों की मौत, 45 घायल

Lucknow Double Decker Bus Accident : लखनऊ के गोसाईगंज में लुधियाना से दरभंगा जा रही एक डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ में पलटी डबल डेकर बस, PC- Video Grab

लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 45 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह दुर्घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

मौके पर मची अफरा-तफरी

बस पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना के बाद बस को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे हटाया गया, जिससे यातायात बहाल किया जा सके। हादसे के बाद यात्रियों का सामान सड़क पर बिखरा पड़ा मिला।

बस में 150 यात्री सवार होने का आरोप

बताया जा रहा है कि बस में 150 के आसपास से अधिक यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायल 45 लोगों को गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें SGPGI रेफर किया गया

जांच में जुटे अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही एआरटीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान वाहन चालकों की सतर्कता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।