23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में दो समुदायों में हिंसक झड़प, दर्जन भर घायल…पुलिस गश्त बढ़ाई गई

गोरखपुर जिले के झंगहा थानाक्षेत्र के एक गाँव में बाइक धीमे चलाने को कहना मनबढ़ों को बुरा लग गया, थोड़ी ही देर में दर्जन भर युवक वापस लौट कर मुहल्ले में विवाद करने लगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, झंगहा थानाक्षेत्र में दो पक्षों में हिंसक विवाद

जिले के झंगहा थाना के महुअरकोल गांव में बाइक धीमा चलाने को कहने पर दो समुदायों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले इसमें कई को चोंटे आई।

हिंसक झड़प की सूचना मिलते ही CO चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और उपद्रव कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिये। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

बाइक की ठोकर से मासूम को लगी चोट

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे महुअरकोल गांव में दो बाइक पर सवार चार युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। सरफराज खान की डेढ़ वर्षीय बच्ची अर्लिजा घर के दरवाजे पर खेल रही थी, जिससे उसे चोट लग गई। बच्ची की मां जहरून निशा ने बाइक चालकों को गांव में धीमा चलाने को कहा, यह बात मनबढ़ों को बुरी लग गई।

दर्जन भर युवक वापस लौट कर मचाये बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

कुछ ही देर बाद दर्जनों युवक वापस आए और सरफराज से उनकी कहासुनी शुरू हुई और मामला मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलाए गए। इसमें दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक घायलों को अपताल ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंची, लेकिन झंगहा पुलिस ने उसे वापस भेज दिया और एक पक्ष से पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। हालांकि एंबुलेंस वापस भेजे जाने की बात को CO ने गलत बताया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है, गांव में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग