7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई से उड़े इंडिगो विमान की दुबारा मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग… गोरखपुर से मुंबई तक यात्रियों में अफरा तफरी

सोमवार दोपहर तीन बजे गोरखपुर आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 190 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। अचानक तकनीकी खराबी आने पर मुंबई एयरपोर्ट पर ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहीं, इस सूचना पर यात्रियों की सांसें अटक गई थीं।

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर में मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में टेक्निकल खराबी आने के कारण सोमवार की दोपहर तीन बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को विमान में खराबी का संकेत मिला, जिसके बाद तत्काल सतर्कता दिखाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।विमान के अचानक दुबारा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया और कुछ देर बाद दूसरी फ्लाइट से गोरखपुर भेजा गया।

यह भी पढ़ें: Gonda: पति ने पत्नी को दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में देख खोया आपा, फावड़े से काट डाला प्रेमी की मौत पत्नी रेफर

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में हड़कंप

गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर तीन बजे मुंबई से उड़ान भरती है और शाम 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचती है। सोमवार को भी उड़ान अपने तय समय पर शुरू हुई थी, लेकिन टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते उसे बीच रास्ते से ही दुबारा मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिलते ही मुंबई और गोरखपुर एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई।

दूसरी फ्लाइट से देर रात छह घंटे बाद पहुंचे मुंबई

कई घंटे की कोशिश के बाद भी विमान में आई टेक्निकल समस्या दूर नहीं कर पाया गया। इसके बाद इंडिगो ने रात करीब 9 बजे दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया और मुंबई एयरपोर्ट से 190 यात्रियों को गोरखपुर रवाना किया गया। यह फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट पर रात करीब 11:30 बजे पहुंची। यहां 5.20 बजे से फ्लाइट को दुबारा मुंबई जाना था, खराबी की वजह से आखिरकार विमान रात 11:55 बजे छह घंटे की देरी से गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भर सका। इस दौरान मुंबई जाने वाले 70 लोगों ने टिकट कैंसल कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग