
गोरखपुर के नरसिंहपुर मुहल्ले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां पानी की सप्लाई करने वाले दुकानदार को मनबढ़ों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब दुकान में ठंडे पानी का स्टॉक न होने से वह उन्हें मन कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Ballia News: युवक की चाकू मार कर हत्या, मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक शहर के नरसिंहपुर मुहल्ले के रहने वाले दिनेश साहू ने तिवारीपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने घर के पास RO प्लांट लगाया है। दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी पास में ही रहने वाले दो युवक उनके पास पहुंचे और ठंडा पानी मांगने लगे।दिनेश ने बताया कि उस समय बिजली नहीं थी और प्लांट सोलर सिस्टम से चल रहा था, जिससे पानी ठंडा नहीं हो पा रहा था। उन्होंने जब यह बात युवकों को बताई तो वे गालीगलौज पर उतर आए। किसी तरह मामला शांत हुआ।
कुछ देर बाद जब दिनेश दुकान से निकले, तो वही दोनों युवक रास्ते में मिल गए। पहले उन्होंने फिर से गालियां दीं, फिर अचानक चाकू और लाठी से हमला कर दिया। एक युवक ने सिर और कान पर चाकू से वार किया, जबकि दूसरे ने लाठी से पीटना शुरू कर दिया।घायल हालत में दिनेश मौके पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलने पर तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की। दिनेश साहू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों के धारा 307,504, 506 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना गंभीर है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Published on:
15 May 2025 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
