2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यहां भी बढ़ी निगरानी, इस जेल में बंद हैं उसके कई खास

योगी के गढ़ में डाॅन मुन्ना बजरंगी का यह है रिश्ता, गोरखपुर जेल में बंद है माफिया मुन्ना बजरंगी के दो खास शूटर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 9 Jul 2018, 3:40 PM IST

Munna Bajrangi

Munna Bajrangi

पश्चिमी यूपी के जेल में मारे गए कुख्यात डाॅन मुन्ना बजरंगी का साम्राज्य पूर्वांचल से लेकर बिहार तक फैला था। गोरखपुर में भी उसके जरायम की दुनिया का सिक्का चलता था। मुन्ना बजरंगी जेल में भले ही था लेकिन उसका साम्राज्य बेरोकटोक चलता रहा है। अभी कुछ दिनों पहले गोरखपुर में उसके दो गुर्गे एसटीएफ के हत्थे चढ़े थे। ये दोनों आजमगढ़ में एक व्यापारी पर जानलेवा हमले के आरोपी थे। एसटीएफ ने बताया था कि दोनों माफिया डाॅन मुन्ना बजरंगी के गिरोह के शूटर थे।
एसटीएफ के मुताबिक मई के अंतिम सप्ताह में पकड़े गए अंश उर्फ बबुआ और संदीप यादव अमन सिंह के लिये काम करते हैं। अमन को मुन्ना बजरंगी का खास शूटर था। अमन फिलहाल धनबाद जेल में बंद है। उसका नाम झारखंड धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में भी आया था।
दोनों को गोरखपुर एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान देवरिया बाईपास मोड़ से गिरफ्तार किया गया था।

मुन्ना बजरंगी के लोग यूपी-बिहार में हैं

यूपी-बिहार का शायद ही कोई जिला हो जहां मुन्ना बजरंगी के लोग सक्रिय न हो। सुपारी लेकर हत्या करना, धमकी देकर वसूली करना इस गैंग का मुख्य काम है। गोरखपुर में पकड़े गए दोनों शूटर भी आजमगढ़ के एक व्यवसायी से फिरौती मांगे थे। फिरौती की रकम नहीं देने पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई थी। लेकिन व्यवसायी बच निकले थे। इन दोनों पर तीस-तीस हजार का इनाम भी रखा गया था।

गोरखपुर में सक्रिय रहा है गैंग

मुन्‍ना बजरंगी गैंग गोरखपुर और आसपास के जिलों में भी सक्रिय रहा है। पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर अपराधियों को विभिन्न जेलों में ट्रांसफर किया गया। इनमें से कुछ मुन्ना बजरंगी के भी लोग हैं जो गोरखपुर के जेल में हैं। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब गोरखपुर जेल में भी निगरानी की जा रही है। डाॅन की हत्या के बाद जेलों में भी गैंगवार की आशंका है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश