27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां रसोई गैस सिलेंडर को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट मौन रखकर लोगों ने किया यह काम

केंद्र सरकार को जमकर कोसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 6 Aug 2018, 7:30 AM IST

congress protest

यहां रसोई गैस सिलेंडर को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट मौन रखकर लोगों ने किया यह काम

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांगे्रस ने रविवार को प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेसियों ने रसोई गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि दी। सिलेंडर पर फूलमाला पहनाया, दो मिनट मौन रखकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मांग किया कि रसोई गैस की कीमतों को घटाया जाए। आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाकर आमजन की जेबों को खाली कर पूंजीपतियों की जेबें भर रही।
रविवार को कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन, उपाध्यक्ष ई.एसएस पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता मुंशीप्रेमचंद पार्क पहुंचे। वहां रसोई गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सिलेंडर को माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अगरबत्ती जलाई।
कांग्रेसियों ने रसोई गैस की कीमतों पर मोदी सरकार पर कटाक्ष भी किए।
कांग्रेसी नेता अनवर हुसैन ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों को खत्म करने पर तुली हुई है। मध्यमवर्ग बढ़़ती कीमतों की वजह से तबाह हो गया है। जो रसोई गैस कांग्रेस के राज में साढ़े तीन सौ में मिलती थी वह बीजेपी के शासनकाल में साढ़े आठ सौ रुपये में नसीब हो रहा। महंगाई से आम आदमी तबाह हो गया है। अगर बढ़ती कीमतों पर लगाम नहीं लगाया गया तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।
कांग्रेस के ई.एसएस पांडेय ने कहा कि सरकार बनाने के पहले बीजेपी के बड़े नेता महंगाई को लेकर तमाम बयान देते थेे, अब वे कहां चले गए। बीजेपी को महंगाई पर अपना पक्ष रखना चाहिए। बीजेपी यह बताए कि जनता पर महंगाई का बोझ डालकर वह पूंजीपतियों को क्यों लाभ पहुंचाने में लगी है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. सुरहीता करीम, पीसीसी सदस्य स्नेहलता आदि ने भी इस प्रदर्शन में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
इस दौरान कुसुम पाण्डेय, मोहम्मद खालिद, दुर्गा राय, इमरान खान, अयूब अली, सोनू कुमार, संजय चैधरी, संजुम आरिफ, चंदन कुमार, सर्वेश गुप्ता, सन्नू चैधरी, विजय गुप्ता, राज कुमार पासवान, संतोष सिंह, निर्मला वर्मा, सिटू चैधरी सहित तमाम कांग्रेसी नेता-पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।