
बेेलगाम रोडवेज बस ने ली एक जान, दो घायल, गुस्साएं छात्रों ने काटा जमकर बवाल
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि की गेट पर रविवार को बेलगाम रोडवेज की बस ने तीन छात्रों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी की मौत की सूचना मिलने के बाद गुस्साएं छात्रों ने रविवार को जमकर बवाल काटा। छात्रों को काबू में करने के लिए कई थानों की फोर्स लगायी गई। डीएम व एसएसपी ने स्वयं मोर्चा संभाला। सड़क जाम किए छात्रों ने तोड़फोड़ भी किया। मुआवजे और बस चालक पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। उधर, पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
महाराणा प्रताप इंटरमीडिएट काॅलेज के ग्राउंड में एनसीसी में कैडेट भर्ती के लिए परीक्षा रविवार को आयोजित की गई थी। लेकिन भारी बारिश की वजह से महाराणा प्रताप के खेल मैदान में काफी पानी भरा हुआ है। ऐसे में परीक्षा गोविवि कैंपस में कराने का निर्णय हुआ।
यहां से सभी छात्र गोविवि जा रहेे थे। पिपराइच के मौलोखोर गांव के रहने वाले तीन दोस्त अनिल शर्मा, विकास यादव व संगम यादव एक ही बाइक पर सवार होकर गोरखपुर क्लब के रास्ते डीडीयू कैंपस जा रहे थे। अभी वे लोग गेट पर पहुंचे वाले थे कि सड़क पार करते समय तेज गति से बस स्टेशन जा रही एक बस ने इनकी गाड़ी को जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में अनिल शर्मा नामक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य संगम व विकास को गंभीर चोटें आई।
घायल छात्रों को पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
उधर, दुर्घटना में साथी की मौत से बौखलाए छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी संख्या में छात्र सड़क पर आ गए। कई गाडियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला बढ़ने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस को बवाल बढ़ने की आशंका हुई। मौके पर आला अफसर भी पहुंच गए। छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी बुला ली गई। छात्र कार्रवाई की मांग के साथ मुआवजा के लिए हंगामा कर रहे थे। करीब पांच घंटे तक हंगामा होता रहा। इसी दौरान डीएम के.विजयेंद्र पांडियान, एसएसपी शलभ माथुर मौके पर पहुंचे। छात्रों की बातों को मानते हुए आश्वासन दिया। तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। छात्रों ने मांग रखी कि विश्वविद्यालय गेट के सामने ब्रेकर लगाया जाए, दुर्घटना में दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक छात्र और दोनों घायलों को मुआवजा दी जाए।
उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस यूपी 77 टी 4552 के चालक बृजेश कुमार सिंह निवासी आजमगढ़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 304 ए, 427 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
06 Aug 2018 03:25 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
