
पूर्वी यूपी में बदलेगा मौसम, 12 मई से गरज चमके के साथ बारिश के बन रहे आसार
गोरखपुर.UP Weather. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। 12 मई से बारिश की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो रही हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मई के दूसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि पुरवा हवाओं का असर जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने लगेगा। उधर, जम्मू-कश्मीर के ऊपर नया विक्षोभ बन गया है, जो सक्रिय है। रविवार से वह उत्तराखंड और नेपाल के तराई इलाकों से होते हुए तिब्बत की ओर बढ़ेगा। चक्रवर्ती हवा और पुरवा हवाओं के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का माहौल बनेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर तक बारिश की संभावना है। आंधी के साथ गरज-चमक के बीच बारिश का सिलसिला 12 मई से दो-तीन दिन तक चल सकता है।
बढ़ने लगी गर्मी
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले दो से तीन दिनों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई, जिससे कि लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते तापमान गिर गया लेकिन थमते ही पारा चढ़ना शुरू हो गया। गर्मी बढ़ गई है। तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। धूप की चमक ने आर्द्रता 98 से 78 प्रतिशत तक ला दिया है। लेकिन यह सिलसिला कुछ ही दिनों तक रहेगा। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह शाम ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 मई से बारिश की स्थितियां बन रही हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबादी से लेकर हल्की तक ही सीमित रहेगी लेकिन उत्तरी इलाकों यानी महराजगंज और सिद्धार्थनगर में इसका स्वरूप हल्की से लेकर मध्यम तक पहुंच सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
Published on:
9 May 2021, 10:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.