19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला आरक्षण बिल पर विरोधियों को घेरे सांसद रविकिशन, लगा दिए बड़ा आरोप…

गोरखपुर में सांसद रविकिशन आज भगवान परशुराम की जयंती पर एक कार्यक्रम में पहुंचे वहां जब पत्रकारों ने महिला आरक्षण बिल पर प्रश्न किया तब भड़के सांसद ने विपक्षी दलों को बेनकाब करते हुए कहां की उन्हें बिल के विरोध का पाप लगेगा

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, सांसद रविकिशन

रविवार को गोरखपुर सांसद रविकिशन भगवान परशुराम की जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे थे, वहां उन्होंने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाली सभी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। विपक्षियों पर बड़ा पाप करने का इल्जाम लगाया है और इसके लिए नारी शक्ति और इस देश की महिला समाज इनको काभी माफ नही करेंगी। सांसद ने कांग्रेस, सपा, टीएमसी और अन्य पार्टी को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि- इन लोगों ने महिलाओं और बेटियों का अधिकार छीना है।

जिसने भी महिला बिल का विरोध किया, उसे मिलेगी सजा

रविकिशन बोले भारत 140 करोड़ की आबादी वाले देश है जिसमें लगभग 70 करोड़ महिला हैं। क्या उनको हक नहीं मिलना चाहिए? मुझे पूरा विश्वास है कि इसका जवाब सभी महिलायें वोट से देंगी। गोरखपुर शहर की आबादी 50 लाख से ऊपर है। यहां परिसीमन होता तो यहां से एक बेटी को मौका मिलता।

हर जिले में एक सीट अतिरिक्त होती। उन्होंने कहा कि आखिर इन लोगों को किस बात का भय था? आज बंगाल में चुनाव हो रहा है वहां महिलाओं को मौका मिलता तो क्या गलत होता। जिसने इस बिल का विरोध किया सबको इसकी सजा मिलेगी।

विपक्षी दल महिलाओं को घर में ठूंस कर रहना चाहते हैं, महिलाएं इसका बदला वोट से दें

सांसद रविकिशन ने कहा कि बंगाल चुनाव में जनता अपने वोट से इसका जबाब देगी। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में हम बंपर जीत दर्ज करेंगे। इसके अलावा हम लोक सभा चुनाव 2029 में भारी बहुमत से मोदी जी को फिर से लाएंगे। तब जाकर ये बिल फिर से लाया जाएगा। विपक्षी पार्टियां चाहती हैं कि जीवनभर महिला केवल झाड़ू पोछा करे। ये लोग महिलाओं को किचन में ठूंस के रखना चाहते हैं।

ये कौन सी बात हुई? शादी होने के बाद महिला सब कुछ छोड़कर अपने पति के साथ जाती है। मान लीजिए ये बिल पारित हो गया होता तो वो मजबूती के साथ समाज में खड़ी रहती है। अंत में सांसद ने सभी महिलाओं से अपील की कि वो इस अपमान का बदला अपने वोट से दें ताकी सरकार उनके हक की लड़ाई लड़ सके।