12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माता अहिल्याबाई का राष्ट्रवाद व सांस्कृतिक पुनर्जागरण का कार्य प्रेरणादाई : सहजानन्द राय

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर एनेक्सी भवन में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भारत को गौरवशाली बनाने में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

2 min read
Google source verification

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने गोरखपुर स्थित एनक्सी भवन में वीरांगना अहिल्याबाई होलकर को एक अत्यंत दूरदर्शी और अद्वितीय प्रशासनिक दक्षता वाला बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आई एक सामान्य बालिका ने अपने पुरुषार्थ और निष्ठा से असाधारण शासक बनने तक का गौरवमयी सफर तय किया।

यह भी पढ़ें: Kanpur: सीएम योगी की सुरक्षा में भारी चूक, तय हेलिपैड पर नहीं उतरा हेलीकाप्टर तो घबराएं अफसर

अर्थव्यवस्था में विश्व में चौथे पायदान पर आया भारत

श्री राय बुधवार को एनक्सी भवन में वीरांगना अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी अभियान के अंतर्गत आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणा से अंगीकृत होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं उन्होंने कहा पिछड़े देशों की कतार में खड़ा रहने वाला देश मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था में विश्व में चौथे पावदान पर आ गया है।

पहली महिला शासक जिसने नियुक्त किए महिला सैनिक

उन्होंने कहा भारत को गौरवशाली बनाने में एक एक जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होगी। हमे अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर अपने जीवनकाल में संस्कृति, न्याय, वीरता और संयम की प्रतीक रहीं। उनके द्वारा स्थापित न्याय प्रणाली को आज भी स्मरण किया जाता है। बताया कि अहिल्याबाई ने शिक्षा के क्षेत्र में गुरुकुलों की स्थापना की, और वे पहली महिला शासिका थीं जिन्होंने महिला सैनिकों की नियुक्ति की। उनके शासनकाल में तोपों का निर्माण हुआ और उन्होंने राष्ट्रवादी संस्कृति को सशक्त किया।

राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की यात्रा

उनके द्वारा हरिद्वार से लेकर रामेश्वरम्, कन्याकुमारी और काशी विश्वनाथ मंदिर तक कई प्रमुख तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में 200 मंदिरों के पुनर्निर्माण जैसे कार्य कर रहे हैं, तो यह माता अहिल्याबाई की प्रेरणा का ही परिणाम है। यह राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की यात्रा है, जिसमें उनका स्मरण अत्यंत प्रासंगिक है।

कार्यक्रम को इन्होंने भी किया संबोधित

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी तथा कैम्पियरगंज विधानसभा के विधायक पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह ने लोक माता अहिल्याबाई होलकर को नारी सशक्तीकरण का प्रतीक बताया। नेता द्वय ने कहा कि उनका जीवन देशवासियों के लिये प्रेरणा का स्रोत है। संचालन जिला मन्त्री स्वतंत्र सिंह द्वारा किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, डॉ सदानन्द शर्मा, स्वतंत्र सिंह, चंचला शुक्ला, राहुल तिवारी, के एम मझवार आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग