13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के पहुंचते ही भागने लगे, पूछताछ में हत्या की बात स्वीकारी

gorakhpur police

less than 1 minute read
Google source verification

गोरखपुर के चनकापुर कब्रिस्तान के पास हुई एक शख्स के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से नौ सौ रुपये भी बरामद किए हैं।
बीते 5 नवम्बर को कृपाल तिवारी की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली कि कृपाल तिवारी हत्याकांड के आरोपी कुसुम्ही बाजार के पास हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने दावा किया कि टीम बताई गई जगह पर पहुंची तो दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिसवालों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों लोगों में चनकापुर का संगम पासवान व रामपुर गांव का अभिनव पासवान शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या किए जाने की बात स्वीकार करते हुए पश्चाताप करने लगे। संगम के पास से पांच सौ व अभिनव के पास से चार सौ रुपये पुलिस ने बरामद किया है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग