26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी विधायकों की मुश्किलें बढ़ा रही ये सत्रह जातियां…

आरक्षण की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 13 Nov 2018, 2:56 AM IST

loksabha election

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी विधायकों की मुश्किलें बढ़ा रही ये सत्रह जातियां...

प्रदेश में एक बार फिर निषाद आरक्षण को लेकर चरणवार आंदोलन को शुरू किया गया। पहले चरण में जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने के लिए मछुवारा समाज ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद की अगुवाई में बीजेपी विधायक महेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।

सोमवार को निषाद समाज के लोग पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में डॉ.संजय निषाद के आहवान पर पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह के शहर स्थित आवास पर पहुंचे। मछुवारा समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर इन लोगों ने प्रदर्शन कर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंप अपनी आवाज़ उठाने के लिए ज्ञापन देगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर मछुवारा समुदाय की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार निषाद समाज अपना हक लेकर रहेगा। निषाद समेत अन्य जातियों के आरक्षण की मांग को प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया है।
उन्होंने बताया कि निषाद, मझवार, कुम्हार, बेलदार समेत 17 जातियों को आरक्षण से वंचित किया गया है। निषाद समाज सालों से आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलित है। बीजेपी की केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता को ठग कर वोट ले रही लेकिन उनकी मांगों को सत्त्ता संभालने के भूल जा रही। आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार निषाद समाज को छल रही। अनुसूचित व पिछड़ी जातियों का वोट लेकर राज करने वाली बीजेपी केवल ढोंग कर रही।
डॉ. संजय ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार झूठ पर झूठ बोलकर आरक्षण का लाभ देने से वंचित करने की साजिश चला रही है। 17 जातियों को आरक्षण न देकर उन्हें बर्बाद कर कर रही। वह इन जातियों को गुलाम बनाये रखना चाहती है। उनको विकास से वंचित रखना चाहती।