
गोरखपुर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बड़हलगंज थाना क्षेत्र में हुई, मुंडन समारोह से लौट रहे तीन युवकों की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।
जानकारी के मुताबिक बरहता के युवक दिनेश कुमार अपने दोस्त मुकेश कुमार और रघुबीर के साथ डेरवा में बुआ के घर मुंडन समारोह में गए थे। रात नौ बजे वापसी के दौरान होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज चौकी के पास टेढ़िया बंधे पर हादसा हुआ। बाइक चला रहे दिनेश की बाइक एक गड्ढे में गिरकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। मुकेश और रघुबीर को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार सुबह घायल रघुबीर की भी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय किसी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
Published on:
26 May 2025 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
