12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी व नेपाली पीएम आज पहुंचेंगे प्रभु श्रीराम की ससुराल, मिलेगा प्रजा को यह तोहफा

जनकपुर से मिलने वाले इस तोहफे को लेकर आमजन में खासा उत्साह

2 min read
Google source verification
pm modi

PM Modi-PM Deuba

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रभु श्रीराम के सुसराल पहुंचेंगे। यहां से भारत-नेपाल के रिश्तों को प्रगाढ़ करने के साथ श्रीराम जन्मस्थली से माता जानकी के मायके तक की बस सेवा का शुभारंभ भी करेंगे। दोनों देशों के ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ने वाली इस बस सेवा से प्रारंभ होने से दोनों तरफ उत्साह की स्थिति है। धर्मस्थलों के विकास के साथ टूरिज्म सेक्टर को भी इस बस सेवा से काफी फायदा होने जा रहा है। सैलानी आसानी से राम से जुड़ी जगहों तक पहुंच सकेंगे।
यूपी के अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक जोड़ने वाली इस बस सेवा के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी इस बस सेवा का शुभारंभ नेपाल से करेंगे। इस दौरान नेपाली प्रधानमंत्री के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। नेपाल के जनकपुर से प्रारंभ होने वाली यह बस सेवा में चलने वाली बस नेपाल भीटामोड़ बार्डर प्वाईन्ट से भारत में प्रवेश करेगी। फिर वाया-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-पिपराकोठी-गोपालगंज-सलेमगढ़ होते हुए सायं लगभग 6 बजे जनपद गोरखपुर आयेगी। यहां यात्री व अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल रात्रि विश्राम करेगा। इस बस में करीब 35 लोग सवार हैं। इसमें 10 नेपाली अधिकारी भी शामिल हैं। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। अयोध्या पहुंचने पर इस बस सेवा की आगवानी करने सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे।
अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इसके लिए आयोजित किया गया है। कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी दिन अयोध्या से यह बस जनकपुर के लिए रवाना होगी।
बता दें कि इस बस सेवा के शुरू होने से बार्डर और आसपास के अलावा यूपी के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों को सहूलियतें होगी। नेपाल के जनकपुरी व सीतामढ़ी सहित विभिन्न हिस्सों में भारतीयों की रिश्तेदारियां है। नेपाल और भारत के आम नागरिकों को इस बस सेवा से काफी सहूलियतें मिलेंगी। यही नहीं इस बस सेवा से टूरिज्म को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। कोई भी टूरिस्ट अयोध्या से गोरक्षनगरी और जनकपुरी तक की यात्रा सुविधानुसार कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग