11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिपाही ने बाबा साहब का फ़ोटो फाड़कर जलाया, सीसीटीवी फुटेज देख भड़के लोग…SSP ने सिपाही को किया सस्पेंड

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में बाबा भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ने के आरोप में एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, बाबा साहब का फ़ोटो जलाते हुए सिपाही

गोरखपुर में एक हैरान घटना हुई है, जिले के गोला थानाक्षेत्र में आठ अप्रैल की रात्रि गश्त के दौरान एक सिपाही बाबा साहबके पोस्टर को फाड़ कर उसे जला दिया। जैसे ही थे खबर वायरल हुई लोगों में गुस्सा चरम पर था। मामले का संज्ञान लेते हुए SP साउथ ने जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। SP साउथ ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण में विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

आंबेडकर के कार्यक्रम के चलते हो रही थी तैयारियां

जानकारी के मुताबिक गोला के बेवरी चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर को जलाने के मामले में थाने के सिपाही की भूमिका सामने आई है। जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मामला शांत हो गया। आंबेडकर जयंती की तैयारियों के तहत गोला इलाके में चौराहे पर पोस्टर लगाया गया था।

8 अप्रैल को रात्रि गश्त के दौरान सिपाही ने अम्बेडकर का पोस्टर फाड़ इसे जलाया

आरोप है कि 8 अप्रैल की रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने पोस्टर उतारकर उसे जला दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी सामने आया, जिसके आधार पर मामला तूल पकड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार देर शाम बसपा और आजाद पार्टी के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में बेवरी चौराहे पर जुट गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

CCTV में कैद हुई घटना, राजनीतिक पार्टियां हुई आक्रोशित

हंगामे की सूचना पर पहुंचे CO दरवेश कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मामले की जांच के बाद पुलिस प्रशासन ने सिपाही को दोषी पाते हुए शनिवार को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे भी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

CO गोला के आश्वाशन का बाद समस्त हुआ धरना

इस घटना के बाद राजनीतिक पार्टियां मौके को भुनाने की कोशिश में लग गई और सिपाही के इस कृत्य से आक्रोशित होकर बसपा व आजाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार देर शाम बेवरी चौराहे पर जुट गए। उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। CO दरवेश कुमार के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।बताया जा रहा है कि अंबेडकर जयंती की तैयारियों के तहत बेवरी चौराहे पर डॉ. आंबेडकर का पोस्टर लगाया गया था। यू inगुरुवार सुबह पोस्टर गायब मिलने पर कार्यकर्ताओं ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोप है कि फुटेज में बुधवार देर रात ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही पोस्टर उतारकर जलाते दिखाई दे रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही बसपा और आजाद पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।