
भारत ने वैश्विक आर्थिक पटल पर एक नया इतिहास रचते हुए जापान को पीछे छोड़ दिया है और अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह असाधारण उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन का प्रतिफल है। गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस ऐतिहासिक अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया भारत है।
आत्मनिर्भर, सशक्त और तेज़ी से आगे बढ़ता हुआ। मोदी जी के संकल्प और योगी जी की स्थिर प्रशासनिक नीतियों ने भारत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है।
भारत की विकास दर 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% रहने की उम्मीद है, जो वैश्विक औसत से कहीं अधिक है (2025: 2.8%, 2026: 3%)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस ‘विकसित भारत’ का संकल्प लिया था, वो अब धरातल पर साकार होता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य, जहां योगी जी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, निवेश और अधोसंरचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं, वह इस आर्थिक प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं, जब भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगा।भारत की यह उपलब्धि न केवल आर्थिक ताकत का प्रतीक है, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास, परिश्रम और नेतृत्व पर अटूट विश्वास का परिणाम भी है।
Published on:
25 May 2025 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
