
प्रतीकात्मक फाेटाे
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गोरखपुर. एक महिला ने आरोप लगाया है क उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका दावा है कि उसके पति ने तब उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए जब वह उसके लिये तैयार नहीं थी। उस पर मारने पीटने का भी आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति की गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
मामला गोरखपुर के इंजीनियरिंग काॅलेज क्षेत्र का है। यहां की निवासी एक महिला ने कैंट थाने में तहरीर देकर अपने पति पर उसे मारने पीटने और दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसका कहना था कि पति उसपर बहुत जुल्म करता है। पति ने बिना पत्नी की मर्जी के उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पत्नी का ये भी आरोप था कि पति दहेज के लिये उसे अक्सर प्रताड़ित करता रहता है। पत्नी की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Published on:
15 Dec 2020 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
