बुंदेलखंड की समस्या का हल अलग राज्यःमुन्ना सिंह चैहान

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष हैं मुन्ना सिंह चैहान

less than 1 minute read
May 06, 2016
munna singh
गोरखपुर।
आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि बुंदेलखंड हो या पूर्वांचल, इनकी समस्याओं का समाधान अलग राज्य बनाकर किया जा सकता है। जबतक बुंदेलखंड राज्य नहीं बनेगा वहां की समस्याएं ऐसे ही रहेंगी और सरकारें राजनीति करती रहेंगी। अगर केंद्र या राज्य को बंुदेलखंड के प्रति थोड़ी भी संवेदना है तो साथ मिलकर मदद करें।

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष शुक्रवार को गोरखपुर में थे। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर लूट मची है। नौजवानों के साथ छल हो रहा। नौकरियां पैसे लेकर दी जा रहीं। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार केवल सियासत कर रही है। बंदेलखंड को उसका हक मिलना चाहिए। बुंदेलखंड या पूर्वांचल की दुर्गति के लिए यहां की सरकारें दोषी है।

उन्होंने कहा कि रालोद उसका समर्थन करेगा जो भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आगे आएगा।

Published on:
06 May 2016 11:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर