16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2025 से पहले हर गांव में लगेगी RSS की शाखा, जानें संघ का मास्टर प्लान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष 2025 से पहले हर गांव में शाखा लगाएगा, ताकि जनसंख्या असंतुलन के विषय में लोगों को जागरूक करते हुए जनसमर्थन जुटाया जा सके।

2 min read
Google source verification
rss-shakha-will-be-in-every-village-before-2025-centenary-year-celebrations.jpg

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष 2025 से पहले हर गांव में शाखा लगाने का लक्ष्य रखा है। संघ की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। गांव-गांव शाखा लगाने का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करना है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता जनसंख्या के मुद्दे पर पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। अब संघ घर-घर दस्तक देकर जनसमर्थन जुटाने की कवायद कर रहा है। ये जानकारी संघ के गोरखपुर प्रांत पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में प्रयागराज में हुई अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी गोरक्ष प्रांत के स्वयंसेवकों को दे दी गई है। अब स्वयंसेवक घर-घर जाकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। इसके साथ ही जनसंख्या असंतुलन से होने वाले नुकसान की भी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ी परेशानी जनसंख्या असंतुलन है। उन्होंने बताया कि केरल, असम और पश्चिम बंगाल में जनसंख्या असंतुलन बेहद खतरनाक स्थिति में है। जबकि उत्तराखंड के साथ हरियाणा में भी जनसंख्या असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े - सीएम केजरीवाल को गाजीपुर में भाजपाइयों ने काले झंडे दिखाकर लगाए गो बैक के नारे

राहुल गांधी पर बोला हमला

इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि संघ का नाम लेकर राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी वर्ग विशेष को साधने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, वह नहीं जानते कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जड़ें कितनी मजबूत हैं?

यह भी पढ़े - आजम खान को हेट स्पीच केस में तीन साल जेल की सजा, विधायकी भी जाएगी

प्रेस वार्ता में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

आरएसएस की प्रेस वार्ता के दौरान प्रांत संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह, प्रांत संपर्क प्रमुख प्रो. संजीत गुप्ता और प्रांत सह संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। जिन्होंने गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनसंख्या नियंत्रण को लेकर संघ की रणनीति के बारे में बताया।


बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग