3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाजवादी पार्टी ने धर्मराज यादव को बनाया जिला उपाध्यक्ष, कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

समाजवादी पार्टी ने जुझारू कार्यकर्ता धर्मराज यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। पार्टी के प्रति इनकी कर्मठता को देखते हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए धर्मराज को यह दायित्व दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी गोरखपुर जिला कार्यकारिणी में धर्मराज सिंह यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उक्त मनोनयन पत्र श्री यादव को प्रदेश कार्यालय से डाक द्वारा प्राप्त हुआ है। बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर श्री यादव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन हुआ।
धर्मराज सिंह यादव खोराबार ब्लॉक के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, तीन बार डीसीएफ के निर्विरोध डायरेक्टर एवं गोरखपुर प्रधान संघ के जिला महासचिव रह चुके हैं। साथ ही सपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य एवं महानगर उपाध्यक्ष भी रह चुके है।
इस अवसर पर धर्मराज सिंह यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान करना जानती है। श्रद्धेय नेता जी के समय से ही पार्टी सर्व समाज के विकास के लिए कार्य करती आ रही है और हमेशा से पार्टी जन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक का संघर्ष कर रही है।
स्वागत कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महासचिव रामनाथ यादव, मैना भाई, रामजतन यादव, संतोष यादव, अनूप यादव ईश्वर, आदि मौजूद रहे।
इनके मनोनयन पर पूर्व पीसीएफ डायरेक्टर उत्तर प्रदेश घनश्याम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव एवं चंद्रबली यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष जिया उल इस्लाम, पूर्व महानगर महासचिव सिंहासन सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी राजू तिवारी , शब्बीर कुरैशी, सच्चिदानंद यादव, केशव यादव, लालबहादुर पासवान प्रधान, राम ललित, संदीप साहनी, इब्राहिम खान, रवींद्र राम यादव, विशाल गुप्ता, राम अचल यादव आदि ने हर्ष प्रकट किया एवं बधाई दी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग