बता दें कि महागठबंधन में यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद के साथ आम आदमी पार्टी भी आ सकती है। इसके संकेत पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता, राज्यसभा सांसद संजय सिंह वाराणसी में ही मीडिया से बातचीत में दे चुके हैं। संजय सिंह ने फूलपुर और गोरखपुर संसदीय उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा था कि वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी अगर साझा उम्मीदवार दमदार कैंडिडेट उतार दे तो इस सीट पर जीत हासिल की जा सकती है। वैसे भी शत्रुघ्न सिन्हा लगातार पीएम मोदी और अमित शाह पर हमलावर हैं। पार्टी में रह कर इस तरह से अन्य कोई ऐसा नहीं जो इन दोनों दिग्गजों पर लगातार हमला कर रहा हो। यही नहीं वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ताऱीफ भी करने से नहीं चुकते। वह लोकतंत्र की रक्षा की बात करते हैं। वह तो यह भी कहते हैं कि सच्ची बात करना अगर विद्रोह है तो मैं विद्रोही हूं।