12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में शादी के घर में सनसनीखेज वारदात…बाथरूम में खून से सनी लाश मिली, गांव में हड़कंप

झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल-रसूलपुर में एक घर पर विवाह कार्यक्रम चल रहा था, जयमाल का कार्यक्रम होने के बाद रात में ताऊ के यहां आई शिवानी वहां से बगल में स्थित अपने घर चली गई। देर तक वह वापस शादी में नहीं आई तो उसकी मां नोहरी देवी ने उसे तलाश शुरू की।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur news

फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में युवती की गला रेत कर हत्या

गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र में एक युवती की उसके ही मायके में गला रेत कर हत्या कर दी गई है, खून से सना शव उसके बाथरूम में पड़ा था। जानकारी के मुताबिक झंगहा थाना क्षेत्र में शिवानी निषाद की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर के बाथरूम में उनका खून से सना शव मिला। जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, मौकर पर पहुंची झंगहा थाने की पुलिस और डॉग स्कॉवयड टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

बाथरूम में मिली शादीशुदा युवती की खून से सनी लाश, गला रेत कर की गई थी हत्या

जानकारी के मुताबिक झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर 2 लक्ष्मीपुर की नोहरी देवी की बेटी शिवानी शुक्रवार को मायके आई थी, आठ माह पहले उसकी शादी हुई थी। मायके में उसके ताऊ की लड़की की शादी में वह आई थी। 23 नवंबर की रात घर से शादी कार्यक्रम चल ही रहा था। अचानक परिजनों को शिवानी काफी देर से जब नहीं दिखी तब उसकी मां उसे ढूंढते हुए बगल में ही अपने घर पहुंची। जब किसी कमरे में शिवानी नहीं मिली तब वही बाथरूम में हैं , दरवाजा खुलते ही सामने का दृश्य देख वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। बाथरूम में खून से लथपथ शिवानी की लाश पड़ी थी, उसका गला रेत कर हत्या की गई थी। इसके बाद तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। विवाह के कार्यक्रम में मातम पसर गया। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। बता दें कि शिवानी के पिता की दस साल पहले मौत हो चुकी थी, और वह तीन बहन, एक भाई है। शिवानी की शादी आठ माह पहले देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव के भीम निषाद से हुई थी। पति बाहर रहकर काम करता है। शिवानी की मौत की सूचना दे दी गई है। ससुराल के लोग भी शिवानी के घर पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस हत्या की हर इंफाल से से जांच पड़ताल कर रही है। SO झंगहा अनूप सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।