22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवम सिंह को IAS में मिला 73वां रैंक, गोरखपुर में पहले से ही है SDM के रूप में तैनात

UPSC का अंतिम परिणाम आज जारी हो गया। टॉप 10 सूची में जगह बनाने वाले दो अभ्यर्थी यूपी के निवासी हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉपर शक्ति दूबे, प्रयागराज की निवासी हैं, और फिलहाल दिल्ली में रह कर तैयारी कर रहीं थीं।वहीं टॉप टेन में 10वें स्थान पर मयंक त्रिपाठी कन्नौज के रहने वाले हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 22 Apr 2025, 4:11 PM IST

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा तहसील के चौरीचौरा व खजनी तहसील में एसडीएम रहे शिवम सिंह का IAS के रूप में चयन हुआ है। उन्हें UPSC 2024 परीक्षा में 73वां रैंक मिला है। उन्होंने परचम फहराया है। यूपीएससी 2023 की परीक्षा में भी सफलता मिली थी। लेकिन उनके मुताबिक रैंक नही आया था। उन्होंने दुबारा परीक्षा देकर अपना बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर, पूरे देश में पहला स्थान

1009 अभ्यर्थी अंतिम रूप से हुए सफल

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में दिए थे। कुल 14,627 उम्मीदवार लिखित (मुख्य) परीक्षा के लिए योग्य पाए गए जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,845 उम्मीदवार इंटरव्यू के चुने गए। इनमें से 1,009 उम्मीदवारों जिनमें 725 पुरुष और 284 महिलाएं को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग ने रिकमंड किया है।कुल 1009 कैंडिडेट्स UPSC CSE में सिलेक्‍ट हुए हैं। इसमें जनरल के 335, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 109, OBC के 318 , SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स सिलेक्‍ट हुए हैं।