
Bhojpuri Nights In Kota Dussehra Fair
11 से 13 जनवरी तक होने वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। महोत्सव में आने वाले कलाकारों ने अपना संदेश भी गोरखपुरियों के लिए भेजना शुरू कर दिया है। सिंगर सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान के बाद भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा ने वीडियो संदेश भेजकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव
गोरखपुर महोत्सव में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं से लेकर महिलाओं के लिए भी कई प्रतिस्पर्धा। महोत्सव में योग का भी आयोजन किया गया है।
रामगढ़ताल किनारे आसमान में पैराग्लाइडिंग के साथ कई खेल प्रतियोगिताएं फुटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, शूटिंग भी आयोजित है। महिलाओं के लिए गोलगप्पे खाने की प्रतियोगिता के अलावा जायका प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।
बालीवुड नाइट का भी आयोजन
सुखविंदर सिंह और मोहित चैहान बॉलीवुड नाइट, शारदा सिन्हा भोजपुरी नाइट तो सुरेश वाडेकर भजन की महफिल सजाएंगे। इसके अलावा महोत्सव में लोकल कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। साथ ही बच्चों को बाल फिल्म भी दिखाई जाएगी।
महोत्सव में पुस्तक मेला, चित्र प्रदर्शनी, गेम जोन के अलावा खान-पान के भी स्टाॅल होंगे।
Published on:
08 Jan 2019 01:26 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
