22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता ने शराब पीने के लिए नहीं दिए रुपए तो बेटे ने कर दी हत्या

बेटे को शराब पीने की लत थे। पिता से पैसे मांग रहा था। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उनकी ईंट से कूचकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।Father did not give money to drink alcohol, then son committed murder

less than 1 minute read
Google source verification
hatya.jpg


गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल एकला नंबर दो हतवा टोला में शुक्रवार दोपहर शराब का रुपया न देने पर बेटे ने ईंट से सिर कूंच कर पिता को मार डाला। मारने के बाद वह अपने घर के छत पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर-2 हतवा टोला निवासी विद्या पासवान (45) मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। इनका बेटा राहुल (24) नशा का आदी था। शुक्रवार दोपहर अपने पिता से नशा करने के लिए रुपये की मांग करने लगा तो पिता ने इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर बेटे राहुल ने ईंट से पिता के सिर पर हमला कर दिया।


ताबड़तोड़ सिर पर हमला करने से पिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता की मौत के बाद भी उनके सिर पर वह ईंट से वार करता रहा। इस दौरान घर वाले बचाव की कोशिश किए तो उन पर ईंट चला दिया था। हत्या करने के बाद वह खुद छत पर चढ़ गया था।

चोरी के आरोप में जेल जा चुका है राहुल
राहुल को चार साल पहले खोराबार पुलिस ने चोरी के आरोप में जेल भेजा था। करीब एक साल पहले ही वह जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। जब से वह जेल से छूटा था तब से वह पिता पर कई बार हमला कर चुका था, लेकिन मारपीट तक ही होता था और उसने ईंट से हमला कर जान ले लिया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि शराब के रुपये के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।