5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली व छठ पर परदेसियों को घर आने और जाने के लिए स्पेशल ट्रेनें, आपको करना है सफर तो इन ट्रेनों में कराए बुकिंग

  रेलवे ने चलाए कई स्पेशल ट्रेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 29 Oct 2018, 10:08 AM IST

diwali chhath puja special train 2018 hindi news

diwali chhath puja special train 2018 hindi news

त्योहारों में ट्रेनों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल गाड़ियों को चलाकर त्योहार मनाने आने वालों को राहत दी है। दीपावली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई है। इन ट्रेनों में हर वर्ग को ध्यान में रखकर बोगियां लगाई गई हैं।

ये ट्रेनें गोरखपुर से यात्रा करने वालों के लिए सुविधाजनक

- स्पेशल सुविधा ट्रेन 82909 तीन, दस और 17 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से चलाई जाएगी। सुबह 6.40 बजे से यह ट्रेन रवाना होकर बोरीवली, सूरत, रतलाम, कोटा, मथुरा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती के रास्ते अगले दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर आएगी।

- सुविधा स्पेशल 82910 गोरखपुर से चार, 11 और 18 नवंबर की रात 9.20 बजे रवाना होगी। यह बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, मथुरा जंक्शन, कोटा, रतलाम और सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह 9.20 बजे बांद्रा टर्मिनस तक पहुंचाएगी।

- स्पेशल ट्रेन 04923 गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए दो, नौ और 16 नवंबर को रात 10.10 बजे से रवाना होगी।

- स्पेशल ट्रेन 04924 चंडीगढ़ से गोरखपुर के लिए एक, आठ और 15 नवंबर को रात 11.15 बजे खुलेगी।

- स्पेशल 02597 गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के लिए तीन, दस और 17 नवंबर को सुबह 8.25 बजे से चलेगी।

- स्पेशल 02598 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से गोरखपुर के लिए 28 अक्टूबर, चार, 11 व 18 नवंबर को दोपहर 2.20 बजे से चलेगी।

- स्पेशल ट्रेन 04045 गोरखपुर से आंनदविहार टर्मिनस के लिए 28 अक्टूबर, चार और 11 नवंबर को शाम 5.25 बजे से रवाना होगी।

- स्पेशल ट्रेन 04046 आनंदविहार से गोरखपुर के लिए तीन और दस नवंबर को सुबह 8.25 बजे से रवाना होगी।

गोरखपुर या आसपास के यात्रियों के लिए यह ट्रेनें भी बेहतर

- ट्रेन 05115 छपरा से आंनदविहार के लिए 30 अक्टूबर, छह, 13 व 20 नवंबर को शाम 4.30 बजे से चलेगी।

-05116 ट्रेन आनंदविहार से छपरा के लिए 31 अक्टूबर, सात, 14 व 21 नवंबर को दोपहर 2.20 बजे से चलेगी।

- 05007 ट्रेन रामनगर से हावड़ा के लिए दो, नौ और 16 नवंबर को शाम 5.40 बजे से चलेगी।

- 05008 ट्रेन हावड़ा से रामनगर के लिए 28 अक्टूबर, चार, 11 व 18 नवंबर को सुबह 8.35 बजे से चलेगी।

- 04087 स्पेशल ट्रेन छपरा से आंनदविहार के लिए नौ नवंबर को चलाई जाएगी।

- 04088 स्पेशल आनंदविहार से छपरा के लिए आठ नवंबर को चलाई जाएगी।

- 04036/04035 स्पेशल दिल्ली-छपरा-दिल्ली के बीच 11 और 12 नवंबर को चलाई जाएगी।

-04916/04915 नंबर स्पेशल ट्रेन अंबाला कैंट-छपरा-अंबाला कैंट छह व दस नवम्बर व सात व 11 नवंबर को चलाई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश