3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पाइस जेट का बोइंग विमान आज से दिल्ली तक उड़ान भरेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी करेंगे शुभारंभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 25 Mar 2018, 10:10 AM IST

spice jet

स्पाइस जेट

गोरखपुर। गोरखपुर से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट का बोइंग विमान उड़ान भरने जा रहा। 25 मार्च से गोरखपुर से दिल्ली तक स्पाइस जेट का बोइंग विमान उड़ान भरेगा। उड़ान का शेड्यूल तय होने के बाद बुकिंग शुरू कर दी गई है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी स्पाइस जेट एयरलाइंस की 190 सीटर बोइंग-737-800 सेवा का शुभारंभ करेंगे।
बोइंग सेवा की शुरूआत होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का समय बचने के साथ-साथ किराये में भी काफी बचत होने की गुंजाइश है। बोइंग विमान की सेवा शुरू होने से गोरखपुर और दिल्ली के बीच यात्रा सुगम हो जाएगी। यह बात दीगर है कि बोइंग की सेवा शुरू करने के बाद छोटे विमान को बंद करने की तैयारी भी चल रही है।
स्पाइस जेट का 190 सीट वाला बोइंग विमान गोरखपुर से आवागमन करेगा। 25 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट गोरखपुर के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर में गोरखपुर पहुंचकर यहां मौजूद यात्रियों को लेकर दिल्ली लौट जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी खुद मौजूद रहेंगे।
जानकार बताते हैं कि स्पाइस जेट के छोटे विमान से दिल्ली का सफर तय करने में तकरीबन दो घंटे का समय लगता है। बोइंग विमान की रफ्तार तेज होने से दिल्ली जाने और आने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगेगा।
स्पाइस जेट एयरवेज द्वारा बोइंग विमान सेवा की शुरूआत करने के बाद अब गोरखपुर से दिल्ली तक इस एयरलाइंस ने अपने छोटे विमान सेवाओं को जारी नहीं रखने का निर्णय लिया है। अब इस रूट पर इस एयरवेज के छोटे विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे। हालांकि, एयरलाइन्स ने अभी इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। पर बोइंग के उड़ान भरने से अब छोटे विमान में सफर करने वालों का भी टोटा हो सकता है। वजह यह कि इसका किराया बोइंग सेे अधिक होता है।