
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है यहां एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ऐसा लग रहा था कि युवक के शरीर का मांस का लोथड़ा किसी दुर्घटना के बाद गाड़ी में फंसकर घिसटता हुआ आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना मानकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, जिसके बाद यह आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के बाद किसी वाहन में युवक का शव फंस गया और कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ आया है।घटना की जानकारी पर एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव,सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह,एसओ महेश चौबे व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
युवक का इस हाल में शव सहजनवां क्षेत्र के समधिया बड़गो मार्ग देर चादबारी गांव के पास एक व्यक्ति ने देखा। उसने इसकी सूचना प्रधान प्रदीप श्रीवास्तव को दी। शरीर के आगे का हिस्सा सड़क से चिपका हुआ था। पुलिस ने गांव में आई एक बारात बस्ती से आई थी, पुलिस ने बारात में भी आए कई लोगों से पूछताछ की।
एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो श्वान घटनास्थल से घघसरा मगहर मार्ग पर समधिया चौराहे से संतकबीरनगर के मगहर हाइवे तक पहुंचा। मगहर हाईवे से घघसरा मार्ग स्टेट लेन हाइवे पर कई जगह मांस के टुकड़े मिले, जिसे जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। पुलिस आशंका जता रही है कि घटना संतकबीरनगर जिले की भी हो सकती है। क्योंकि शव की जो स्थिति है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है। शरीर वाहन में फंसकर कम से कम किलोमीटर घसीटता हुआ शव यहां आया है। फिलहाल पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।
Updated on:
03 May 2025 03:49 pm
Published on:
03 May 2025 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
