
गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र के क़ेरूदाईन उर्फ मझिगावां गांव के पास बह रही राप्ती नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। घटना के बाद परिजनों की चीख पुकार मच गई।गुरुवार सुबह SDRF की टीम ने दोनों के शव बरामद किए। हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक कनईल गांव के रहने वाला अरमान और रितेश प्रजापति अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गए। उनके साथियों ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों पानी की गहराइयों में चले गए थे। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण, पुलिस और पहुंची SDRF रातभर टॉर्च और रोशनी की मदद से बचाव कार्य में जुटी रही। बचाव कार्य गुरुवार सुबह दोबारा शुरू किया गया, जिसके बाद दोनों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए।
राप्ती में डूबे अरमान और रितेश के शव मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के चीख पुकार से गांव में मातम पसर गया।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में गमगीन सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों के मुताबिक यहां डूबने की कई घटना हो चुकी है। प्रशासन से मांग की गई है कि यहां नहाने पर रोक लगाई जाए। SDRF टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि हमें रात में ही सूचना मिली थी, लेकिन अंधेरे और गहराई के चलते तलाश में दिक्कत आई। सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन तेज किया गया और कुछ ही घंटों में दोनों शव बरामद कर लिए गए।
Published on:
15 May 2025 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
