पर्यटन को मिलेगा बढ़वा-
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर में लगातार कार्यों का क्रम जारी है। प्राचीन मंदिरों,तालाबों,पर्यटन स्थलों को नया रुप मिला है। यहां के रामगढ़ताल,गोरखनाथ मंदिर,गीता प्रेस,गीता वाटिका,राप्ती नदी तट सहित कई दर्शनीय स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग आते हैं।यही से नेपाल,कुशीनगर व वाराणसी की यात्रा पर भी पर्यटक जाते हैं। सरकार की इस योजना से बाहर से आने वाले लोगों को यहां के महत्व व इतिहस की जानकारी हो सकेगी।