3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गलियों में घूम रहे हैं नगर आयुक्त, नही सुधर रही है लोगों की गंदगी फैलाने की आदतें

शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर आयुक्त स्वयं हर मुहल्ले का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। तमाम प्रयासों के बाद हुई लोगों की गंदगी फैलाने वाली आदतें नही सुधर रही हैं। इसको लेकर नगर आयुक्त ने सख्ती बरतते हुए अब सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना वसूलने का आदेश दिए हैं।

2 min read
Google source verification

शनिवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोंगरवाल द्वारा वार्ड संख्या 15 हनुमंत नगर की पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि के साथ पूरे वार्ड का पैदल भ्रमण कर वार्ड में साफ-सफाई, आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नालियों की साफ सफाई, वार्ड में चल रहे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं वार्ड में स्थित पार्कों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त श्री अविनाश प्रताप सिंह, जोनल सफाई निरीक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।वार्ड में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कूड़े का ढेर पड़ा मिला।

वार्ड की नालियां जगह-जगह जाम थी और पूरे वार्ड में कई जगह गौवंश घूमते हुए मिले।नगर आयुक्त द्वारा जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं बरसात से पूर्व वार्ड में समस्त नालियों की सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया।प्रभारी अधिकारी कन्हा उपवन को वार्ड में कैटिल कैचर वाहन भेजकर वार्ड में घूम रहे सभी छुट्टा गोवंश को कान्हा उपवन में भेजवाने हेतु निर्देशित किया गया।

वार्ड में स्थित अंबेडकर पार्क में आसपास के लोगों द्वारा अतिक्रमण करके पार्क में अवैध निर्माण करा लिया गया है, जिससे पार्क लोगों के टहलने लायक भी नहीं बचा है, इसके साथ ही मूक बधिर विद्यालय के पीछे शौचालय के पास भी अवैध अतिक्रमण करके निर्माण कराया गया है, वार्ड की नालियों पर भी कई जगह लोगों द्वारा अतिक्रमण करके पक्का निर्माण करा लिया गया है, जिससे नालियों की साफ सफाई में असुविधा हो रही है। नगर आयुक्त द्वारा जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम बुलाकर नालियों पर रुपए अवैध अधिक्रमण को ध्वस्त कराकर नालियों की विधिवत सफाई सुनिश्चित करायें।वार्ड में रेलवे लाइन से सटे बड़ा नाला पर रखे स्लैब को हटवा कर सफाई करने हेतु सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

वार्ड के माननीय पार्षद द्वारा बताया गया कि वार्ड में कुल 3 डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी है, फिर भी लोगों द्वारा अपने घरों का कूड़ा सड़क पर फेंक दिया जा रहा है। नगर आयुक्त महोदय द्वारा जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया की नगर निगम की IEC टीम के माध्यम से वार्ड में जन जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करवायें,लोगों को अपने घरों का कूड़ा सड़क पर न फेंककर निगम की गाड़ी में देने हेतु प्रेरित किया जाए। इसके बाद भी सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालान की कार्यवाही करायें।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग